सूक्ष्म पाठ योजना हिन्दी
यह हिन्दी शिक्षकों और बी.एड , डी.एल.एड , बी.टी.सी के छात्रों के लिए व्याख्या कौशल पर बनी एक सैंपल योजना है। यहां आप जान सकेंगे कि किस तरह से मिडिल स्कूल के छात्रों के लिए हिन्दी विषय का मैक्रो टीचिंग प्लान बनाया जाता है। यह केवल एक मैक्रो शिक्षण हिन्दी पाठ योजना है लेकिन इसकी सहायता से, आप स्थूल शिक्षण के लिए विभिन्न हिन्दी पाठ योजनाएँ बना सकते हैं। आइए अब सूक्ष्म शिक्षण शुरू करें।
सूक्ष्म शिक्षण पाठ योजना - व्याख्या कौशल
Note: नीचे दिया गया हिन्दी पाठ योजना केवल एक उदाहरण है। आप अपनी आवश्यकताओं के अनुसार कक्षा, पाठ्यक्रम, दिनांक, अवधि आदि को बदल सकते हैं
दिनाँक- | विषय:- हिन्दी | कक्षा- ६ |
- | उप-विषय :- पद्य | चक्र - ४ |
- | प्रकरण :-नीति के दोहे | अवधि - 6 मिनट |
व्याख्या कौशल के घटक :-
1) स्पष्ट प्रारम्भिक कथन देना।
2) जोड़ने वाली कड़ियों का प्रयोग।
3) मुख्य कड़ियों का समावेश।
4) तकनीकी शब्दों के अर्थ का स्पष्टीकरण।
5) द्रश्य- श्रव्य सामग्रियों का प्रयोग।
6) छात्रों की जाँच हेतु बोथ प्रश्न पूँछना।
पाठ्य वास्तु:-
रहिमन निजमन की विथा, मन ही राखो गोय।
सुनि अठिलैहैं लोग सब, बाँटि न लैहैं कोय।।
छात्र-अध्यापक क्रिया | छात्र क्रिया | घटक सँख्या |
---|---|---|
स्पष्टीकरण - प्रस्तुत पद के रचयिता "रहीमदास " जी हैं। प्रस्तुत पद में रहीम जी कहते हैं कि - हे मित्र जो तुम्हारी पीडा, करुणा , तुम्हारे मन में है। उस पीड़ा को अपने मन में ही रखो किसी को भी न बताओ क्योंकि तुम्हारी पीड़ा सुनकर कोई भी उसे बाँटेगा नहीं उसके स्थान पर लोग तुम्हारा मजाक बनाकर हँसेंगे। कोई भी दुःख बाँटने नहीं आएगा। | छात्र ध्यानपूर्वक सुनेंगे | - |
प्रश्न 1- प्रस्तुत पद के रचयिता कौन है ? | उत्तर- रहीमदास जी | 1,2,3 |
प्रश्न 2- "अठिलैहैं" शब्द का अर्थ बताइये ? | उत्तर- मजाक उड़ाना | 1,2,3,4 |
प्रश्न 3- रहीम जी किसे न बताने को कह रहे हैं सभी को ? | उत्तर- मन के दुःख को | 1,2,3,6 |
-----------------------------------------------------------------------------------
अगर आप हिन्दी की सूक्ष्म पाठ योजना की Pdf डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दी गयी link पर click करें
To know more how to make these plans ,watch the video given below and subscribe our channel-
video will be available soon.
© Copyrighted Product